Bihar Shocker: बिहार के मुजफ्फरपुर में बाइक सवारों ने महिला को मारी गोली, मौके पर ही मौत, वारदात CCTV में कैद
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बाइक सवार दो लोगों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात की है. हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पटना, 4 अक्टूबर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बाइक सवार दो लोगों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात की है. हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें दिखाया गया है कि बाइक सवारों में से एक कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा है, जबकि दूसरा महिला के पीछे चलता है और मौका देखकर उसे दो बार गोली मारता है और फिर बाइक पर बैठकर भाग जाता है. यह भी पढ़ें: Karnataka Shocker: कर्नाटक में दिल दहला देना वाला हादसा! एक व्यक्ति ने सरे आम काटा अपना गला, हुई मौत
पूरी घटना मंगलवार की रात नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा अली मिर्जा रोड पर घटी। शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या की वजह संपत्ति विवाद हो सकता है.
देखें वीडियो:
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई, घटना चंदवारा इलाके का है।@MuzaffarpurPol3 @DM_Muzaffarpur pic.twitter.com/ztXrK92Yhg
— Afroz Alam (@AfrozJournalist) October 4, 2023
मुजफ्फरपुर के एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने कहा, ''यह संपत्ति विवाद का मामला लग रहा है. आरोपी बाइक पर आए और उनमें से एक ने दो गोलियां चलाईं. पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई. हमने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.''
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

