देश

Bihar Shocker: देवर के साथ पत्नी का चल रहा था प्रेम, पति बना रोड़ा तो ले ली जान

बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध में छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली. पुलिस ने इस मामले में देवर-भाभी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

Bihar Shocker: देवर के साथ पत्नी का चल रहा था प्रेम, पति बना रोड़ा तो ले ली जान
Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

बेगूसराय, 25 नवंबर : बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध में छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली. पुलिस ने इस मामले में देवर-भाभी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, यह पूरा मामला राजापुर गांव का है, जहां अजय सहनी की 19 नवंबर को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और शव झाड़ी में छिपा दिया गया था. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि अजय सहनी की हत्या उसी के छोटे भाई छोटू सहनी ने की थी.

पुलिस ने इस मामले में अजय के भाई धर्मवीर सहनी उर्फ छोटू सहनी, अजय की पत्नी अंजली देवी, भाई के दोस्त चंदन सहनी, सौरभ सहनी और गौरी सहनी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों ने इस हत्याकांड में अपना-अपना अपराध स्वीकार किया है. पूछताछ में बताया गया कि मृतक अजय सहनी की पत्नी अंजली देवी का अपने देवर धर्मवीर सहनी उर्फ छोटू सहनी से प्रेम प्रसंग था. यह भी पढ़ें : कौशांबी में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में गोली लगी

कुछ माह पूर्व अजय सहनी द्वारा अपने भाई एवं पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पाये जाने पर उसके साथ मारपीट करते हुए दिल्ली से भगा दिया गया था. छठ पूजा के अवसर पर जब मृतक अपने घर राजापुर आया तो इनका भाई धर्मवीर सहनी उर्फ छोटू सहनी अपने दोस्तों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचते हुए चंदन सहनी से अपने भाई अजय सहनी को बांध पर बुलाया तथा योजना अनुसार गला दबाकर हत्या कर शव को झाड़ी में छिपा दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).