देश

Bihar Shocker: बिहार में चोरों ने वृद्ध महिला की गला रेतकर कर दी हत्या

बिहार के नालंदा जिले के वेन थाना क्षेत्र में चोरी करने की नियत से आए बदमाशों ने एक वृद्ध महिला की गर्दन रेतकर हत्या कर दी. मृतक महिला नालंदा के महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार की मां थी.

Bihar Shocker: बिहार में चोरों ने वृद्ध महिला की गला रेतकर कर दी हत्या
(Photo Credit : X)

बिहारशरीफ, 2 दिसंबर : बिहार के नालंदा जिले के वेन थाना क्षेत्र में चोरी करने की नियत से आए बदमाशों ने एक वृद्ध महिला की गर्दन रेतकर हत्या कर दी. मृतक महिला नालंदा के महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार की मां थी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना भगवानपुर गांव की है, जहां एक 83 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान फूल कुमारी देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि नालंदा के महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार अपनी मां के साथ बिहार शरीफ में रहते थे. दीपावली में वृद्ध महिला फूल कुमारी देवी अपनी गांव भगवानपुर आ गई थी. घर में वे अकेले रहती थी. यह भी पढ़ें : मुंबई : ईडी ने ऑक्सीजन संयंत्र धोखाधड़ी के संबंध में धन शोधन का मामला दर्ज किया

इसी का फायदा अज्ञात चोरों ने उठाते हुए चोरी के नियत से घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या की. अरविंद कुमार मंत्री श्रवण कुमार के काफी करीबी बताए जाते है. घटना की सूचना मिलने के बाद राजगीर के डीएसपी प्रदीप कुमार भी पहुंचे और मामले की छानबीन की. उन्होंने कहा की घटना की जांच की जा रही है जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2023 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).