Bihar Shocker: होटल का करना था उद्घाटन, अपराधियों ने कर दी पिता, पुत्र की हत्या
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. इन दोनो ने एक होटल का निर्माण करवाया था, जिसका बुधवार को उद्घाटन होना था.
मुजफ्फरपुर, 14 फरवरी : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. इन दोनो ने एक होटल का निर्माण करवाया था, जिसका बुधवार को उद्घाटन होना था. पुलिस के मुताबिक, मंगुराहियां गांव निवासी किरण कुमार यादव (50) और उनके पुत्र विराट कुमार (22) एक मिठाई की दुकान खोल रहे थे, जिसका उद्घाटन बुधवार को होना था.
बताया जाता है कि बुधवार तड़के ये सभी लोग उद्घाटन की तैयारी में लगे थे कि अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि अपराधियों की संख्या पांच थी, जो कार से आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि पारु थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों के द्वारा पिता पुत्र को गोली मारने की घटना हुई थी. अस्पताल में दोनों की इलाज के क्रम में मौत हो गई. यह भी पढ़ें : अडाणी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा आरई पार्क में 551 मेगावाट सौर क्षमता शुरू की
पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों की हर कोणों से जांच की जा रही है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

