देश

बिहार में मनरेगा कार्यक्रमअधिकारी घुस लेते रंगे हाथ पकडा गया

बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने बुधवार को सहरसा के सोनबर्षा प्रखंड के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के कार्यक्रम अधिकारी (पीओ) राजीव रंजन को दो लाख 57 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

बिहार में मनरेगा कार्यक्रमअधिकारी घुस लेते रंगे हाथ पकडा गया
प्रतीकात्मक (Image: PTI/Representational)

पटना. बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने बुधवार को सहरसा के सोनबर्षा प्रखंड के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के कार्यक्रम अधिकारी (पीओ) राजीव रंजन को दो लाख 57 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. ब्यूरो के एक अधिकारी ने यहां कहा कि अधिकारी पशु योजना शेड की स्वीकृति के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे, जिसकी सूचना निगरानी ब्यूरो को हो गई. ब्यूरो ने तत्काल विभाग के पुलिस उपाधीक्षक गोपाल पासवान के नेतृत्व में एक दल का गठन किया.

पीओ सुबह अपने सहरसा के कायस्थ टोला स्थित घर में लोगों से बतौर रिश्वत 2़ 57 लाख की राशि ले रहे थे तभी ब्यूरो दल ने उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. टीम द्वारा पीओ के आवास की तालाशी के क्रम में भी 1़ 93 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

गिरफ्तार पीओ को पटना लाया जा रहा है, जहां उन्हें निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).