बिहार ग्रामीण बैंक से 8.80 लाख रुपये की लूट
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत मटिया बाजार स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की एक शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर मंगलवार को 8.80 लाख रुपये लूट लिये.
जमुई: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत मटिया बाजार स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की एक शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर मंगलवार को 8.80 लाख रुपये लूट लिये. वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए. लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि पांच—छह नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार को बैंक की शाखा में प्रवेश किया.
बदमाशों ने सभी बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और जबरन बैंक चेस्ट की चाभी लेकर 8.80 लाख रुपये लूट लिए.
उन्होंने बताया कि अपराधियों ने बैंक से फरार होने के पूर्व वहां लगे सीसीटीवी की हार्ड डिस्क को क्षतिग्रस्त कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक शाखा प्रबंधक अनवर अंसारी द्वारा इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
संबंधित खबरें
Rupali Chakankar Resigns: रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, अशोक खरात वायरल वीडियो कांड से बढ़ा विवाद
Eid-ul-Fitr 2026: दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उत्तम नगर में सुरक्षा सख्त, जामा मस्जिद समेत कई इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा
Silver Rate Today, March 21, 2026: चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है 1 किलो चांदी का भाव? देखें आज की रेट लिस्ट
Gold Rate Today, March 21, 2026: सोने की कीमतों में आई मामूली गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? जानें आज की रेट लिस्ट
\