देश

बिहार ग्रामीण बैंक से 8.80 लाख रुपये की लूट

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत मटिया बाजार स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की एक शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर मंगलवार को 8.80 लाख रुपये लूट लिये.

बिहार ग्रामीण बैंक से 8.80 लाख रुपये की लूट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo)

जमुई: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत मटिया बाजार स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की एक शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर मंगलवार को 8.80 लाख रुपये लूट लिये. वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए. लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि पांच—छह नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार को बैंक की शाखा में प्रवेश किया.

बदमाशों ने सभी बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और जबरन बैंक चेस्ट की चाभी लेकर 8.80 लाख रुपये लूट लिए.

उन्होंने बताया कि अपराधियों ने बैंक से फरार होने के पूर्व वहां लगे सीसीटीवी की हार्ड डिस्क को क्षतिग्रस्त कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक शाखा प्रबंधक अनवर अंसारी द्वारा इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2018 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).