देश

Bihar Road Accident: बिहार के रोहतास जिले में खाई में गिरी पिकअप वैन, 4 की मौत, 20 घायल

बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में बुधवार को गुप्ताधाम जाने के क्रम में एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में चार लोगो की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Bihar Road Accident:  बिहार के रोहतास जिले में खाई में गिरी पिकअप वैन, 4 की मौत, 20 घायल
Road Accident (Photo Credit: ANI)

सासाराम, 13 मार्च : बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में बुधवार को गुप्ताधाम जाने के क्रम में एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में चार लोगो की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों में सभी महिलाएं हैं.

पुलिस के मुताबिक, भोजपुर जिले के शाहपुर के कई लोग एक पिकअप वैन पर सवार होकर गुप्ता धाम महादेव के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान चेनारी थाना के गायघाट के समीप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी. चेनारी के थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में चार महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : CAA के नाम पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले दल झूठ बोलना बंद करें: रविशंकर प्रसाद

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मीना देवी, परमेशरा देवी, चंद्रावती देवी और तेतरा देवी के रूप में की गई है. सभी भोजपुर के शाहपुर के रहनी वाली थी. उन्होंने बताया कि सभी लोग गुप्ताधाम एक बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे और यह हादसा हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).