Bihar Panchayat Election Result 2021: बिहार में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान हंगामा, भोजपुर के बिहिया में कर्मचारियों ने रोकी मतगणना

Bihar Panchayat Election Result 2021: बिहार में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए पांचवें चरण की मतगणना जारी है. बिहार में 38 जिलों के 58 प्रखंडों व 845 पंचायतों के लिए 92972 प्रत्याशी मैदान में हैं.

मतदान/वोट (Photo Credits: ANI)

Bihar Panchayat Election Result 2021: बिहार में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए पांचवें चरण की मतगणना जारी है. बिहार में 38 जिलों के 58 प्रखंडों व 845 पंचायतों के लिए 92972 प्रत्याशी मैदान में हैं. रविवार को पांचवे चरण में जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच और पंच के आधा दर्जन पदों के लिए 61 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई.

बता दें कि पांचवें चरण में 3,424 प्रत्याशी पहले हीं निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं. वहीं इन चुनावों में पार्टी के सिंबल का इस्तेमाल नहीं होता लेकिन राजनीतिक दल चुनाव के बीच आम चुनाव की तरह ही एक्टिव नजर आते हैं. वहीं खबर ये भी है कि बिहार में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच कई जगह हंगामा होने की भी खबरे हैं.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, यहां भोजपुर के बिहिया में बीडीओ के रवैये से नाराज चुनाव कर्मचारियों ने मतगणना का कार्य रोक दिया है. बताया जा रहा है कि मतगणना में जुटे कर्मचारियों का आरोप है कि बीडीओ ने नेपाली मंडल के साथ दुर्व्यवहार किया है जिसके बाद यहां हंगामा हो गया. , हालांकि एसडीएम और उप चुनाव अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया.

बता दें कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड की तीन पंचायतों के परिणाम घोषित हो चुके हैं. इनमें से दो निवर्तमान मुखिया चुनाव हार गए हैं. जबकी खरौनाडीह निवर्तमान मुखिया एवं दोनों पंचायत समिति के सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं यहां तीन पदों पर नए चेहरों को जीत मिली है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Russian Woman To Marry Bihar Man: रूस में हुआ प्यार, बिहार में बनेगी शादी की बात! रूसी युवती जूली ने राहुल यादव के लिए छोड़ा अपना देश, नवंबर में हो सकती है शादी

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप