देश

बिहार: नौहट्टा थाना क्षेत्र में घर के बरामदे में सो रही मां-बेटी की बदमाशों ने पत्थर मार कर की हत्या

बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात घर के बरामदे में सो रही मां और बेटी की बदमाशों ने सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी....

बिहार: नौहट्टा थाना क्षेत्र में घर के बरामदे में सो रही मां-बेटी की बदमाशों ने पत्थर मार कर की हत्या
क्राइम सीन (Photo Credit- Pixabay)

सासाराम:  बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात घर के बरामदे में सो रही मां और बेटी की बदमाशों ने सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. नौहट्टा के थाना प्रभारी कृपाशंकर साह ने शनिवार को बताया कि चौखड़ा गांव निवासी नरेश बिंद की पत्नी रेशमी देवी (45) और पुत्री राधिका कुमारी (13) रात को अपने घर के बाहर बरामदे में सोई हुई थीं.

शनिवार सुबह बहू घर के अंदर से उठकर बाहर गई तो दोनों को खून से लथपथ पाया. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें: बिहार : महिला और उसके 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

साह ने बताया कि दोनों के सिर पर पत्थर से चोट लगने के निशान हैं. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पति नरेश व उनका पुत्र कहीं बाहर गए हैं, उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2019 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).