Bihar: आरा के अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग, पत्नी की डिलवरी के लिए पहुंचे शख्स को बदमाश ने मारी गोली; Video
बिहार के आरा शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां गुरुवार को अज्ञात हमलावर ने अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
आरा: बिहार के आरा शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां गुरुवार को अज्ञात हमलावर ने अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित अपनी गर्भवती पत्नी के साथ उसकी डिलीवरी के लिए अस्पताल गया था. समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, पीली टी-शर्ट और जींस पहने हमलावर को अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए अस्पताल में जाते देखा जा सकता है. अचानक, उसने पीड़ित पर गोली चला दी. फायरिंग के तुरंत बाद वह घटनास्थल से भाग जाता है. Bihar School Holidays: रक्षाबंधन समेत इन त्योहारों की 12 छुट्टियां हुईं खत्म, दिवाली और छठ की छुट्टियों में भी कटौती.
हमलावर ने पीड़ित पर दो गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मेडिकल टीम ने तुरंत गोलियां निकालने के लिए ऑपरेशन किया. घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के दरहरा मोहल्ले स्थित एक निजी अस्पताल की है. इस घटना से अस्पताल में भारी अफरा-तफरी मच गई और हमलावर आसानी से भागने में सफल रहा.
CCTV में कैद हुई घटना:
#WATCH | A person was shot by an unknown assailant inside a hospital in Bihar's Arrah yesterday
Sub-Inspector Anil Singh says, "The injured is being treated. Further investigation is being done."
(CCTV visuals source: Hospital) pic.twitter.com/Jc3xBiLJ8r
— ANI (@ANI) September 1, 2023
जख्मी युवक रंगनाथ चौहान उर्फ छोटू चौहान पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के बाली गांव का रहने वाला है. वो अपनी पत्नी अंजलि कुमारी की डिलीवरी कराने के लिए धरहरा स्थित मां विंध्यवासिनी निजी नर्सिंग होम में गया हुआ था.
गोलीबारी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का संज्ञान लिया. मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने कहा, 'घायल का इलाज किया जा रहा है. आगे की जांच की जा रही है.'
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

