Bihar Lockdown Extend: बिहार में लॉकडाउन 6 सितंबर तक बढ़ा, जारी रहेंगी पाबंदियां
कोरोना वायरस का प्रकोप देश में तेजी से बढ़ रहा है. अन्य राज्यों की तरह इसमें बिहार का नाम भी शामिल है. बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है. जो दर्शाता है कि राज्य में कोरोना वायरस अपने चरम पर है. ऐसे में राज्य की सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि COVID-19 पर लगाम लगाया जाए. इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार (Bihar) की सरकार ने 6 सितंबर तक लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है. इससे पहले नीतीश सरकार ने 16 अगस्त तक लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई गई थी. हालांकि रोजी-रोजगार को ध्यान में रखते हुए कुछ छूट भी दी गयी है.

बता दें कि बिहार में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज राजधानी पटना में पाए जा गए हैं. उसके बाद दूसरे नंबर पर बेगूसराय और भागलपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, सारण जिले में भी कोरोना से संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं. वहीं कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद राज्य की सरकार ने लॉकडाउन को 6 सितंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया है. इस दौरान गृह मंत्रालय के अनुसार पिछले आदेश की पाबंदियां आगे 6 सितंबर तक जारी रहेंगी.
ANI का ट्वीट:-
गौरतलब हो कि राज्य सरकार द्वारा जो आंकड़े 15 अगस्त को जारी किए गए थे. उसके मुताबिक शनिवार को 3,536 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,01,906 हो गई. बिहार में अब तक 68,675 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि राज्य बुधवार को 3,536 मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,01,906 पहुंच गई है.