Shocking! बिहार के लखीसराय में देवर के प्यार में पागल हुई महिला, अवैध-संबंध के चलते पत्नी ने पति की सुपारी देकर करवाई हत्या

बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गौरा गांव में महिला ने देवर रविंद्र यादव के प्यार में पागल होने के बाद दोनों के बीच अवैध-संबंध का रिश्ता बनने लगा. जिसमें उसका पति सुरेंद्र यादव रूकावट बन रहा था. जिसे रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर हत्या करवा दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना: बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गौरा गांव से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने देवर रविंद्र यादव के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि दोनों के बीच अवैध-संबंध का रिश्ता बनने लगा. जिसमें उसका पति सुरेंद्र यादव (Surendr Yadav)  रूकावट बन रहा था. जिसके बाद पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी जिसका नाम गुलफुल देवी है. उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच डाली. साजिश के तहत महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति  (Husband) के हत्या की एक शूटर को सुपारी दे डाली. लेकिन पति के हत्या के बाद पत्नी के बारे में राज खुलने के बाद पुलिस ने सुरेंद्र यादव की पत्नी, उसका देवर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार (Sushil Kumar) के अनुसार घटना बीते 15 अगस्त देर शाम की हैं. हलसी थाना क्षेत्र के गौरा के बहियार मे सुरेंद्र यादव  की अज्ञात अपराधियों ने चार गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में तीन नामजद एवं दो अज्ञात लोगों पर मृतक के पत्नी के द्वारा एफआईआर (FIR) दर्ज कराया गया था. इस वारदात के बाद एसपी सुशील कुमार ने एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: प्यार में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर जलाया जिन्दा, हुई मौत

मामले में जब एसआईटी की जांच जब आगे बढ़ी तो खुलास हुआ कि सुरेंद्र यादव की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी अपने देवर के साथ मिलकर सुपारी देकर करवाई है. क्योंकि उसका उसके देवर के साथ पिछले कुछ साल से अवैध संबंध था. अवैध संबंध के चलते ही उसने अपने पति का सुपारी शूटर सुनील कुमार को देकर उसकी हत्या करवा दी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो