बिहार: शराब रखने के आरोप में दारोगा और चौकीदार गिरफ्तार, जांच जारी

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच बांका जिले में एक दारोगा और एक चौकीदार को शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को दी गई है. उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब बेचने, खरीदने और पीने पर पूर्ण प्रतिबंध है.

गिरफ्तार (Photo Credits: Pixabay)

बिहार (Bihar) में पूर्ण शराबबंदी के बीच बांका जिले में एक दारोगा और एक चौकीदार को शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की शाम बांका थाना में पदस्थापित दारोगा (सब इंस्पेक्टर) रामप्रीत पासवान एक चौकीदार के साथ समुखिया मोड़ मैदान के पास शराब खरीदे थे, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस अधीक्षक को भी भेज दिया.

बांका के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि सोमवार की रात आरोपी दारोगा पासवान और चौकीदार, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगों के मामलों में गिरफ्तारी उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप हो : अदालत

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को दी गई है. आरोपी दारोगा और चौकीदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी अनुशंसा की जा रही है. उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब बेचने, खरीदने और पीने पर पूर्ण प्रतिबंध है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात