देश

Bihar Heat Wave: बिहार में चार दिनों तक तेज गर्मी व लू प्रकोप, नालंदा में पारा 42 डिग्री

बिहार के लोगों को अगले चार दिनों तक गर्मी व लू से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने एक मई तक प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी व लू का अलर्ट जारी किया है.

Bihar Heat Wave: बिहार में चार दिनों तक तेज गर्मी व लू प्रकोप, नालंदा में पारा 42 डिग्री
(Photo : X)

नालंदा (बिहार), 28 अप्रैल : बिहार के लोगों को अगले चार दिनों तक गर्मी व लू से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने एक मई तक प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी व लू का अलर्ट जारी किया है. नालंदा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

गर्मी से बचाव के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं. गन्ने का रस और पानी लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है. नगर निकायों ने भी सड़कों पर जगह-जगह प्याऊ लगाए हैं. टोटो चालक डोमन पासवान ने बताया कि इस बार गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा है. तापमान में काफी वृद्धि हुई है. भीषण गर्मी की वजह से लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. नगर निगम द्वारा लगाए गए प्याऊ से लोगों को काफी राहत मिल रही है. यह भी पढ़ें : धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर 29 अप्रैल को शीर्ष अदालत में सुनवाई

इसी प्रकार एक राहगीर रेणू देवी ने कहा कि इस बार गर्मी अधिक है. दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. हालांकि जगह-जगह प्याऊ आदि की व्यवस्था है. इसके चलते कुछ राहत है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक बिहार में लू का प्रकोप जारी रहेगा. लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).