बिहार सरकार का अजीबो-गरीब-फरमान, सचिवालय में कर्मचारियों को जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगाया प्रतिबंध
बिहार सरकार सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारियों के पहने जाने वाले कपडे को लेकर एक अजीबो गरीब फरमान सुनाया है. सचिवालय में हुई एक बैठक के दौरान सरकार ने सचिवालय में काम करने वाले सभीकर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई है.
पटना: बिहार सरकार सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारियों के पहने जाने वाले कपड़े को लेकर एक अजीबो-गरीब फरमान सुनाया है. सचिवालय में हुई एक बैठक के दौरान सरकार ने सचिवालय में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई है. बैठक में इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि विभाग में कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सौम्य रंग के शालीन, गरिमायुक्त, आरामदायक, सामान्य कपड़े पहनकर कार्यालय आने का आदेश दिया गया है. यह आदेश बिहार सरकार के अवर सचिव शिव महादेव प्रसाद (Mahadev Prasad) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, उन्होंने अपने आदेश में काह है कि विभाग में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मचारी ऑफिस संस्कृति के खिलाफ अनौपचारिक ड्रेस (कैजुअल) पहनकर कार्यालय आ जाते हैं. जिस पहनावा कार्यालय की गरिमा के खिलाफ है."
सचिव शिव महादेव प्रसाद ने अपने बयान में आगे कहा कि अब इन्हें हर हाल में औपचारिक परिधान या फॉर्मल ड्रेस में ही कार्यालय आना होगा. आदेश में कहा गया है, "पदाधिकारी और कर्मचारी सौम्य रंग के शालीन, गरिमायुक्त, आरामदायक, सामान्य रूप से समाज में पहनने योग्य कपड़े पहनकर ही कार्यालय आएं. मौसम, कार्य की प्रकृति और अवसर का ध्यान रखते हुए ड्रेस का चयन करें." यह भी पढ़े: योग गुरु बाबा रामदेव ने लॉन्च की फटी जींस, हाल ही में ‘पतंजलि परिधान’ स्टोर का किया था उद्घाटन
Bihar Government has banned wearing jeans and t-shirts in the secretariat for all employees. Employees have been ordered to wear sober, simple, comfortable clothes in office.
— ANI (@ANI) August 30, 2019
सरकार की तरफ से जारी इस आदेश के बाद कहा गया है कि विभाग में काम करने वाले सभी कर्मचारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि लोग सरकार के आदेशों का पालन करेंगे और जींस, टीशर्ट पहनकर कार्यालय नहीं आएंगे.
(आईएनएस इनपुट)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

