देश

Buxar Gang Rape: बिहार के बक्सर में इंसानियत शर्मसार, बैंक जा रही महिला से गैंगरेप, फिर उसके 5 वर्षीय बेटे की हत्या

बिहार के बक्सर जिले में बेहद शर्मनाक घटना घटी है. यहां मुरार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया और उसके पांच साल के बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. फ़िलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Buxar Gang Rape: बिहार के बक्सर में इंसानियत शर्मसार, बैंक जा रही महिला से गैंगरेप, फिर उसके 5 वर्षीय बेटे की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-File Photo)

पटना: बिहार (Bihar) के बक्सर (Buxar) जिले में बेहद शर्मनाक घटना घटी है. यहां मुरार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक महिला के साथ गैंगरेप (Gang Rape) किया गया और उसके पांच साल के बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. फ़िलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. Bulandshahr Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नशीली पदार्थ खिलाकर युवती के साथ रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के ओझा बरौन (Ojha Baraon) गाँव में एक महिला से कथित तौर पर गैंगरेप के बाद उसे व उसके पांच वर्षीय बच्चे समेत नदी में फेंक दिया गया. जिस वजह से बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच की जा रही है. पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को पीड़िता अपने बच्चे के साथ बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) जा रही थी. इस बीच रास्ते में कुछ आरोपियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना के दौरान महिला के साथ उसका पांच वर्षीय पुत्र भी था. बताया जा रहा है कि बच्चे के रोने पर आरोपियों ने उसे महिला समेत नदी में फेक दिया. फ़िलहाल महिला का इलाज सदर हॉस्पिटल में चल रहा है.

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घटना वाले दिन अपने पांच साल के मासूम के साथ बैंक जा रही थी, बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और फिर किडनैप कर गैंगरेप किया. इसके बाद मां बेटे को एकसाथ बांधकर नदी में फेंक दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से महिला को तो बचा लिया, लेकिन तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).