बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, मुजफ्फरपुर में शख्स की हत्या कर लाश को दीवार पर लटकाया
बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है. उनके अंदर कानून का खौफ अब खत्म हो रहा है है. बिहार में पिछले कुछ महीनों में कई अपराधिक घटनाएं सामने आई. जिसनें हर किसी को झकझोर के रख दिया है. इसी कड़ी में एक और घटना सामने आई है. जहां पर एक अपराधियों ने एक युवा इंजीनियर की उसके ही घर में घुसकर हत्या कर दी. इसके बाद खौफ को फैलाने के लिए इंजीनियर की लाश उसके घर में लटकाकर भाग गए. वहीं, हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों में दहशत का माहौल बन गया है.

दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में इस वक्त सनसनी फैल गई. जब आशुतोष नामक एक इंजिनियर की हत्या उसके ही घर में घुसकर कुछ हमलावरों ने कर दी. हमलावर ने आशुतोष का पहले गला घोंटा और उसके बाद उसकी लाश के हाथ-पैर को बांध दिया. इसके बाद भी अपराधी का मन नहीं माना और उसने उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया. Bihar: जब पैसे निकलवाने के लिए बैंक पहुंचा 'मुर्दा', मैनेजर तक के उड़ गए होश, जानिए पूरा मामला.
वहीं, हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है. मामलें की जांच शुरू कर दी गई है. मृतक आशुतोष के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या पड़ोस के एक युवक ने की है. कुछ दिनों पहले ही उसकी और आशुतोष का झगड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस इस मामलें की जांच में जुटी है. लेकिन अब तक अपराधियों से पुलिस कोसो दूर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).