देश

बिहार पुलिस व डकैतों के बीच मुठभेड़,1पुलिसकर्मी शहीद

बिहार के किशनगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में एक डकैत को मार गिराया गया. इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया.

बिहार पुलिस व डकैतों के बीच मुठभेड़,1पुलिसकर्मी शहीद
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में एक डकैत को मार गिराया गया. इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया. पुलिस के अनुसार, पूरब पाली पॉवर हाउस के पास व्यवसायी नंद किशोर अग्रवाल उर्फ नंदू बाबू के घर में डकैतों ने रात को धावा बोल दिया.

इसी दौरान घर में हो रहे शोरगुल को सुनकर गश्त कर रही पुलिस टीम आ पहुंची. डकैतों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इसमें एक डकैत की गोली लगने से मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मी विरसा उरांव शहीद हो गया. इस घटना में डकैतों ने विरोध कर रहे घर के एक सुरक्षाकर्मी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. ये भी पढे़:बैंकिंग सेक्टर की सबसे बड़ी साइबर लूट- 2 घंटे में 12000 फर्जी ट्रांजेक्शन कर 21 देशों से निकाले करोड़ों रुपए

किशनगंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद तीन डकैतों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पास से कई हथियार और बम बरामद किए गए हैं. घायल सुरक्षाकर्मी का इलाज स्थानीय अस्पताल में करवाया जा रहा है. गिरफ्तार डकैतों की निशानदेही पर पुलिस अन्य डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि पहले भी दो बार व्यवसायी के घर में डकैती की घटना हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).