देश

बिहार: थाने में सब इंस्पेक्टर की मसाज और अभद्रता का वीडियो हुआ वायरल, DSP ने किया सस्पेंड

बिहार पुलिस की एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में पुलिस कर्मी थाने के अंदर मसाज करवाते हुए साफ दिखाई दे रहा है.

बिहार: थाने में सब इंस्पेक्टर की मसाज और अभद्रता का वीडियो हुआ वायरल, DSP ने किया सस्पेंड
बिहार पुलिस (Photo Credit: Twitter)

बिहार: बिहार पुलिस की एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में पुलिस कर्मी थाने के अंदर मसाज करवाते हुए साफ दिखाई दे रहा है. छानबीन के दौरान यह पाया गया कि यह वीडियो जिले के चैनपुर थाना के एएसआई जफर इमाम का है.

वायरल वीडियो में पुलिस कर्मी थाने में काम के दौरान एक व्यक्ति से मसाज करवा रहा है, और अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाने में जफर इमाम फरियादी की फरियाद भी सुन रहा है, और साथ ही साथ एक आदमी से अपने पीठ और सिर का मसाज करवा रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि जब एएसआई साहब अपना मसाज करवा रहा थे उस वक्त वह वर्दी में थे.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से कैमूर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है, और एसपी ने सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस मामले को लेकर कैमूर डीएसपी अजय प्रसाद ने अपना बयान दिया कि जफर इमाम की इस हरकत से पुलिस की छवि दागदार हुई है. पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2018 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).