Bihar COVID Update: बिहार में पिछले 24 घंटे में 3 हजार 48 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी संक्रमित
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,048 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 8489 तक पहुंच गई है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग जांच की गति को तेज करने में जुटा है. पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 84 हजार 750 नमूनों की जांच की गई.
पटना: बिहार (Bihar) में कोरोना (Corona) संक्रमण का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 3,048 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, जो इस तीसरी लहर (Third Wave) में एक दिन में मिले मामलों में रिकार्ड है. राज्य में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या अब 8 हजार से ज्यादा पहुंच गई है. राजधानी पटना (Patna) में शुक्रवार को सबसे अधिक 1,314 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इस बीच, बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) और पशु एवं मत्सय संसाधन मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) तथा कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. Bihar: बिहार में कोरोना के बढ़ रहे मामले, लग सकता है लॉकडाउन
बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के पिछले 24 घंटे में 3048 मामले सामने आए हैं, जबकि इसी दौरान 342 लोग कोरोना संक्रमणमुक्त भी हुए हैं. फिलहाल राज्य में रिकवरी रेट 97.20 प्रतिशत है.
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,048 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 8489 तक पहुंच गई है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग जांच की गति को तेज करने में जुटा है. पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 84 हजार 750 नमूनों की जांच की गई.
शुक्रवार को मिले नए मरीजों में पटना में सबसे अधिक 1,314 मामले सामने आए हैं. इसके अलावा गया में 293, मुजफ्फरपुर में 130, कटिहार में 99, बेगूसराय में 95, भागलपुर में 62, भोजपुर में 70, दरभंगा में 52, जहानाबाद में 55, मधुबनी में 56, नालंदा में 76, सहरसा में 61, सीतामढ़ी में 67, वैशाली में 72 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. अन्य राज्यों के 56 लोग भी संक्रमित पाए गए हैं. इधर, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

