देश

Bihar COVID-19: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि के बीच मुख्यमंत्री नीतीश ने केंद्र से की वैक्सीन की मांग

बिहार में एक ओर जहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से वैक्सीन की मांग कर दी है पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में एक सप्ताह पहले तक कोरोना की वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही थी. अभी वैक्सीन खत्म हो गया है जिसके कारण वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है.

Bihar COVID-19: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि के बीच मुख्यमंत्री नीतीश ने केंद्र से की वैक्सीन की मांग
सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits: PTI)

पटना, 8 अप्रैल : बिहार में एक ओर जहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से वैक्सीन की मांग कर दी है पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में एक सप्ताह पहले तक कोरोना की वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही थी. अभी वैक्सीन खत्म हो गया है जिसके कारण वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वो जल्दी से जल्दी वैक्सीन उपलब्ध कराये ताकि वैक्सीनेशन भी चलता रहे. जितना जल्द वैक्सीन उपलब्ध होगा उतना ही अच्छा होगा.

कोरोना से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की प्रतिदिन की रिपोर्ट मेरे पास आती है. बिहार में अभी भी कोरोना को लेकर टेस्टिंग प्रतिदिन हो रही है. देश में 10 लाख की आबादी पर कोरोना की औसत जांच 6 लाख के करीब है जबकि बिहार का 8 लाख से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि बिहार में निरंतर काफी जांच की जाती है. कोरोना संक्रमण के कोई मामले सामने नहीं आने के बावजूद कोरोना की जांच लगातार होती रहती है. सभी जगहों पर कोरोना की जांच कराते रहने का हमने पहले से ही निर्देश दिया हुआ है. इधर कोरोना संक्रमण पटना समेत कई जिलों में बढने लगा है. इसको लेकर सभी को अलर्ट रहना है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Vaccines: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड रोधी टीकों की 50,000 खुराक उपलब्ध कराए जाने की मांग की

उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण के कारण दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसको लेकर सरकार की पूरी तैयारी है. किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना के शुरू से लेकर आजतक की कोरोना की प्रतिदिन की रिपोर्ट मेरे पास है. कोरोना से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को बिहार सरकार 4 लाख रुपये देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).