VIDEO: बिहार के बेगूसराय में शराब माफिया ने सड़क पर चेकिंग के दौरान दरोगा को गाड़ी से कुचला, गंभीर चोट लड़ने से मौत
बिहार को तो वैसे शराबबंदी वाला राज्य कहा जाता है. लेकिन बिहार के बेगूसराय में एक दारोगा को शराब तस्करों गाड़ी से कुचलकर मार डाला है. वहीं उनके साथ एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है
बिहार को तो वैसे शराबबंदी वाला राज्य कहा जाता है. लेकिन बिहार के बेगूसराय में एक दारोगा को शराब तस्करों गाड़ी से कुचलकर मार डाला है. वहीं उनके साथ एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही बेगूसराय के आला अधिकारी मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारी का शव बरामद करने के बाद जांच में जुट गए. यह भी पढ़े: Bihar: शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी करने गए पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों को बंदी बनाया, 14 गिरफ्तार
बेगूसराय के एसपी योगेन्द्र कुमार (SP Yogendra Kumar) ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की आज रात थानाध्यक्ष नावकोठी को जानकारी मिली कि एक ऑल्टो कार से शराब ले जाई जा रही है, जानकारी के आधार पर रात्रि गस्ती गाड़ी को भेजा गया. रात 12:30 बजे ऑल्टो कार को रोकने के लिए पुलिस की गाड़ी को छतौना बुढ़ी गंडक नदी पुल के पास लगाकर दरोगा खामस चौधरी अन्य 3 होम गार्ड जवान के साथ खड़े थे. ऑल्टो कार वाले ने पुलिस की गाड़ी देख अपनी स्पीड बढ़ा दी और दरोगा खामस चौधरी को टक्कर मार दी, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई.
Video:
एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया की हादसे में एक अन्य होम गार्ड जवान को भी चोट लगी है, उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल ऑल्टो गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में पूछताछ जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

