बिहार: कोचिंग जा रही 7वीं की छात्रा से पत्रकारनगर में गैंगरेप, एक गिरफ्तार
बिहार (Bihar) के पटना में पत्रकारनगर थाना (Patrakar Nagar Police Station) इलाके में रहने वाली सातवीं की छात्रा (Girl Student) के साथ गैंगरेप की घटना से लोगों में बेहद नाराजगी है. लोग आरोपीयों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. सातवीं कक्षा की 12 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप (Gang Rape) की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन फरार चल रहे हैं. छात्रा को अपराधियों ने बुधवार की शाम ही हनुमाननगर पार्क के पास अपहरण कर लिया था. जिसके बाद उन्होंने बच्ची की अस्मत से खिलवाड़ किया.
बिहार (Bihar) के पटना में पत्रकारनगर थाना (Patrakar Nagar Police Station) इलाके में रहने वाली सातवीं की छात्रा (Girl Student) के साथ गैंगरेप की घटना से लोगों में बेहद नाराजगी है. लोग आरोपीयों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप (Gang Rape) की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन फरार चल रहे हैं. छात्रा को अपराधियों ने बुधवार की शाम ही हनुमाननगर पार्क के पास अपहरण कर लिया था. जिसके बाद उन्होंने बच्ची की अस्मत से खिलवाड़ किया.
वहीं इस घटना के बाद जब लड़की ने अपने परिवार को आपबीती बताई तो सभी आननफानन में पुलिस स्टेशन पहुंचे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने रास्ता भी जाम कर दिया था और आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. जबकि अन्य की तलाश जारी है. जिसे अदालत में पेश किया जाएगा. इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
बता दें कि इससे पहले नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में एक लड़की पर एसिड अटैक का मामला सामने आया था. जहां पर चार दरिंदो ने पहले लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. लेकिन जब वे कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने लड़की के उपर तेज़ाब फेंक दिया. इस घटना के बाद लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2020 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

