Bihar: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, कोर्ट के मुंशी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
बिहार में (Bihar) अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि रोज सरेआम आपराधिक (Crime) घटना को अंजाम देने से भी हिचक नहीं रहे हैं. रुपेश हत्याकांड का मामला अभी थमा नहीं था कि एक और हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर बदमाशों (Criminals) ने दिनदहाड़े ही राजधानी पटना में नौबतपुर (Naubatpur) में दानापुर कोर्ट (Danapur Court) के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे. उन्होंने कोर्ट के मुंशी को सरेआम पहले गोली मारी उसके बाद वहां से बंदूक लहराते हुए भाग गए. अपराधियों के इस हौसले ने पुलिस महकमे सरेआम चैलेंज किया है.
पटना:- बिहार में (Bihar) अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि रोज सरेआम आपराधिक (Crime) घटना को अंजाम देने से भी हिचक नहीं रहे हैं. रुपेश हत्याकांड का मामला अभी थमा नहीं था कि एक और हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर बदमाशों (Criminals) ने दिनदहाड़े ही राजधानी पटना में नौबतपुर (Naubatpur) में दानापुर कोर्ट (Danapur Court) के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे. उन्होंने कोर्ट के मुंशी को सरेआम पहले गोली मारी उसके बाद वहां से बंदूक लहराते हुए भाग गए. अपराधियों के इस हौसले ने पुलिस महकमे सरेआम चैलेंज किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपराधियों ने दानापुर कोर्ट के जिस मुंशी को गोली मारा है उनकी पहचान नाम बालेश्वर पाठक बताया जा रहा है. फिलहाल अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे की वजह क्या थी. पुरानी रंजिश थी या फिर कोई अन्य मामला. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामलें की जांच शुरू कर दी है. इसके लिए पुलिस सीसीटीवी की मदद ले रही है.
ANI का ट्वीट:-
Bihar: A member of the staff at Danapur Court shot dead by unidentified bike-borne criminals in Naubatpur, Patna. The man was going to the Court when the incident took place. More details awaited.
— ANI (@ANI) January 20, 2021
गौरतलब हो कि बिहार में पिछले कुछ दिनों में कई अपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी है. कुछ दिनों पहले मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान मोबाइल फोन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि इंडिगो के मैनेजर रुपेश सिंह की भी इसी तरह से हत्या कर दी थी. लेकिन अब तक पुलिस अपराधियों गिरफ्तार नहीं कर पाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

