Bihar: पटना में गंगा नदी में गिरी जीप, 10 लोग लापता- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना स्थल पर बचाव दल की टीम पहुंच गई है. साथ ही स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं. लापता लोगों की तलाश की जा रही है. गांगा नदी में जीप गिरने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है.
पटना: बिहार (Bihar) के पीपा पुल (Peepapul) से बड़ी खबर आ रही है. यहां शुक्रवार को पैसेंजर से भरी एक जीप पीपा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जीप लगभग 15 लोग सवार थे. हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है. हादसे में कम से कम 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है. Bihar: बिहार में सार्वजनिक वाहनों में पान, खैनी खाया तो भरना होगा जुर्माना.
घटना स्थल पर बचाव दल की टीम पहुंच गई है. साथ ही स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं. लापता लोगों की तलाश की जा रही है. गांगा नदी में जीप गिरने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है.
लापता लोगों की तलाश जारी
Bihar: A jeep, carrying at least 15 passengers, fell into river Ganga at Peepapul in Patna today; at least 10 people missing. Search operation for the missing peole is underway. pic.twitter.com/wObcjXFYQM
— ANI (@ANI) April 23, 2021
हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से कुछ पता नहीं लग सका है. तलाशी अभियान जारी है. विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2021 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

