बिहार: पटना में ट्रैक्टर और ट्रॉली पलटने से 4 की हुई मौत, 7 घायल
बिहार (Bihar) के पटना (Patna) जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर और ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य सात लोग घायल हो गए.
पटना: बिहार (Bihar) के पटना (Patna) जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर और ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य सात लोग घायल हो गए. घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, हथियाकंद सराय गांव के कई लोग एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सवार होकर एक तिलक समारोह में शामिल होने विक्रम थाना क्षेत्र के गंगाचक गांव जा रहे थे.
इसी दौरान सोन नहर, फरीदपुरा के पास ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रॉली सहित सड़क के किनारे एक गड्ढे में जा पलटा. इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: बिहार: अगवा लड़कियों को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान ललित मांझी, दिलीप मांझी, मल्लो मांझी और ट्रैक्टर चालक प्रमोद राय के रूप में की गई है. घायलों को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2019 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

