Bihar: जहरीली शराब से मौत मामले में अब तक 16 लोग गिरफ्तार, पुलिस स्टेशन के SHO निलंबित

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया तथा रामनगर प्रखंड में जहरीली शराब पीने से हुई संदिग्ध मौत के बाद सजग जिला प्रशासन और पुलिस अब लगातार कार्रवाई में जुटी है. इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

शराब (Photo Credits: Pixabay)

पटना: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया तथा रामनगर प्रखंड में जहरीली शराब पीने से हुई संदिग्ध मौत के बाद सजग जिला प्रशासन और पुलिस अब लगातार कार्रवाई में जुटी है. इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस बीच, जहरीली शराब घटना मामले में लौरिया थाना के प्रभारी एसएचओ और तीन चौकीदारों को निलंबित करते हुए थाना के सभी अधिकारियों और कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ललन मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यह भी पढ़े: Bihar: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बिहार में शराब माफियाओं को सीएम का आशीर्वाद प्राप्त है

इधर, इस मामले में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने को लेकर पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा अधीक्षक, मद्यनिषेध विभाग एवं निरीक्षक मद्यनिषेध, बगहा अनुमंडल को कारण बताओ पूछा गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध मौत के मामले में जांच टीम बनाकर लागतार मृतकों के घरों में जाकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में 12 व्यक्तियों के परिवारजनों ने लिखित बयान देकर जहरीली शराब पीने की पुष्टि की है एवं इससे तबियत बिगड़ जाने से मौत की बात बतायी है.

इधर, जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने आईएएनएस को बताया, "संबंधित गांव में मेडिकल टीम कार्य कर रही है. मामले में जो भी दोषी होंगे उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी को बख्शा नहीं जायेगा. हर तरह के साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं, जिससे दोषियों को सजा दिलायी जा सके. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि घटना के पूर्व अगर पुलिस और मद्य निषेध चौकस होती तो यह घटना नहीं घटती। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां खुलेआम शराब का धंधा चल रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड