Bihar: बिहार में जहरीली शराब पीने से 1 की मौत, 2 लोगों का चल रहा हैं इलाज
मृतक की परिजन अनीता देवी ने अपने बयान में कहा कि मुन्ना शाह ने शनिवार को दो अन्य लोगों के साथ शराब का सेवन किया था. मुन्ना शाह ने नवल किशोर चौबे और रामानंद चौधरी के साथ उनके घर पर शराब का सेवन किया. बाद में चौबे और चौधरी अपने घर चले गए जबकि शाह रात को सोने चले गए. रविवार की सुबह जब वो उनके कमरे में गई तो उनका शव बिस्तर पर पड़ा था.
पटना: बिहार (Bihar) के वैशाली (Vaishali) जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब (Liquor) पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य का इलाज चल रहा है. घटना शनिवार रात महुआ गांव की है. रविवार की सुबह पीड़ित की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुन्ना शाह (Munna Shah) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी जिला पुलिस (Police) को मिलते ही महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पूनम कुमारी (Poonam Kumari) मौके पर पहुंची. Bihar: बिहार में 500 रुपये को लेकर बडे भाई ने नाबालिग भाई को पीट-पीटकर मार डाला
मृतक की परिजन अनीता देवी ने अपने बयान में कहा कि मुन्ना शाह ने शनिवार को दो अन्य लोगों के साथ शराब का सेवन किया था. मुन्ना शाह ने नवल किशोर चौबे और रामानंद चौधरी के साथ उनके घर पर शराब का सेवन किया. बाद में चौबे और चौधरी अपने घर चले गए जबकि शाह रात को सोने चले गए. रविवार की सुबह जब वो उनके कमरे में गई तो उनका शव बिस्तर पर पड़ा था.
महुआ एसडीपीओ ने कहा कि चौबे और चौधरी की हालत भी बिगड़ गई है. उन्हें महुआ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया.
कुमारी ने कहा कि वो फिलहाल घटना की जांच कर रहे हैं. मृतक के स्थान से शराब की कुछ बोतलें मिली हैं. पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा. दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).