Crimes Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इजाफा, 2022 में सामने आए 31982 रेप केस, NCRB की रिपोर्ट ने चौकाया

एनसीआरबी के आंकड़ों से परेशान करने वाली तस्वीर सामने आई, क्योंकि 2022 में 31,982 महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म हुआ. आंकड़ों में कहा गया है कि राजस्थान में दुष्‍कर्म के सबसे अधिक 5,399 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद उत्तर प्रदेश (3,690), मध्य प्रदेश (3,029), महाराष्ट्र (2,904), और पांचवें स्‍थान पर हरियाणा ( 1,787) है.

Representative Image | Photo: PTI

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, 2022 में कुल 4,45,256 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष दर्ज किए गए 4,28,278 मामलों की तुलना में चार फीसदी ज्‍यादा है. एनसीआरबी के अनुसार, 2022 में देशभर में लगभग 250 महिलाएं हत्या-सह-दुष्‍कर्म/सामूहिक दुष्‍कर्म की शिकार हुईं. आंकड़ों में कहा गया है, "कुल 6,516 महिलाएं दहेज हत्या की शिकार हुईं, जबकि महिलाओं को आत्महत्या के लिए उकसाने की 4,963 घटनाएं दर्ज की गईं." यह भी पढ़ें: धनबाद जेल में हिस्ट्रीशीटर की हत्या पर झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार से पूछा- जेल में कैसे पहुंचे आर्म्स?

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्‍यादा 65,743 अपराध दर्ज किए गए, इसके बाद महाराष्ट्र (45,331), राजस्थान (45,058), पश्चिम बंगाल (34,738), और मध्य प्रदेश (32,765) का स्थान है.

केंद्र शासित प्रदेशों में, दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 14,247 घटनाएं दर्ज की गईं, इसके बाद जम्मू और कश्मीर (3,716) और चंडीगढ़ (325) का स्थान रहा.

देशभर में महिलाओं के अपहरण की 69,677 घटनाएं हुईं, जो पुलिस बलों के लिए एक चुनौती है.

उत्तर प्रदेश में अपहरण की सबसे अधिक 14,887 घटनाएं दर्ज की गईं, इसके बाद बिहार (10,190), महाराष्ट्र (9,297), मध्य प्रदेश (7,960) और पश्चिम बंगाल (6596) का स्थान है.

2022 में महिलाओं के अपहरण की 4,032 घटनाओं के साथ केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली शीर्ष पर रही, जबकि नगालैंड में चार घटनाओं के साथ सबसे कम घटनाएं दर्ज की गईं.

एनसीआरबी के आंकड़ों से परेशान करने वाली तस्वीर सामने आई, क्योंकि 2022 में 31,982 महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म हुआ. आंकड़ों में कहा गया है कि राजस्थान में दुष्‍कर्म के सबसे अधिक 5,399 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद उत्तर प्रदेश (3,690), मध्य प्रदेश (3,029), महाराष्ट्र (2,904), और पांचवें स्‍थान पर हरियाणा ( 1,787) है.

केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय राजधानी में दुष्‍कर्म के 1,212 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद जम्मू और कश्मीर (287) और चंडीगढ़ (78) का स्थान रहा.

कुल 85,300 पीड़िताओं ने शीलभंग करने के इरादे से हमले किए जाने की सूचना पुलिस को दी. सबसे अधिक 11,512 घटनाएं महाराष्ट्र में दर्ज की गईं, इसके बाद उत्तर प्रदेश (10,548), राजस्थान (8,508), ओडिशा (7,327) और आंध्र प्रदेश (5,884) हैं. केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली में शीलभंग करने के इरादे से महिलाओं पर 2,029 हमले दर्ज किए गए, इसके बाद जम्मू और कश्मीर (1,606), और चंडीगढ़ (42) का स्थान रहा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Scorecard: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 196 रनों का लक्ष्य, नट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को 10 रनों से हराया, धमाकेदार जीत के साथ टूर्नामेंट में किया आगाज; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI-W vs DC-W WPL 2026 Match Prediction: नवी मुंबई में आज मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\