Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत! दिल्ली और पंजाब समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

राजधानी को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से अब राहत मिलने के आसार हैं.. मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, आज यानी 15 जून की शाम तक दिल्ली का मौसम बदल सकता है.

बारिश (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली: राजधानी को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से अब राहत मिलने के आसार हैं.. मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, आज यानी 15 जून की शाम तक दिल्ली का मौसम बदल सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर राहत भरा अपडेट दिया है. दिल्ली में आज, 15 जून की शाम से हल्‍की बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने बताया कि करीब हफ्तेभर प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

आईएमडी ने दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही के बीच गरज के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. बुधवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहेगा. मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक लुढक सकता है.

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने कहा कि दिल्ली में मानसून सामान्य तिथि 27 जून या उससे एक या दो दिन पहले पहुंचने की उम्मीद है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 से 27 जून के बीच दिल्ली में मानसून पहुंच सकता है.

गर्मी से राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 से 18 जून के बीच बारिश हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती. हालांकि दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम बिहार और झारखंड में अभी भी भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा.

IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 16 से 18 जून के बीच बारिश होने का अनुमान लगाया है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16-17 जून को बारिश का अनुमान है. दिल्ली में 20 जून तक रोजाना गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड