देश

26 जून की बड़ी खबरें और अपडेट्स

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.

26 जून की बड़ी खबरें और अपडेट्स
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.होर्मुज में कार्गो शिप पर हमला, यूएन ने सुरक्षा मिशन रोका

वेनेजुएला में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हुई

वेनेजुएला में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हुई

वेनेजुएला में एक के बाद एक आए दो भूकंपों के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार, 25 जून की देर रात इस आंकड़े की घोषणा की. वेनेजुएला के उत्तरी और मध्य हिस्से में बुधवार को सिर्फ 39 सेकंड के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे. स्वास्थ्य मंत्री कार्लोस अल्वाराडो ने सरकारी टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इन भूकंपों में कम से कम 4,300 लोग घायल हुए हैं.

अल्वाराडो के मुताबिक अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ है, जिसकी वजह से प्रभावित इलाकों में फील्ड अस्पताल (अस्थायी चिकित्सा केंद्र) स्थापित किए गए हैं. उन्होंने कहा, "हमें बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि लगभग 235 मरीज ऐसे मिले जो स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे या इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई."

मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है. दुनिया भर के देशों से वेनेजुएला को मदद के प्रस्ताव मिल रहे हैं. मलबे में जिंदा बचे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और खोज अभियान में मदद के लिए जर्मनी, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्पेन और मेक्सिको जैसे देश अपने बचावकर्मियों को वेनेजुएला भेज रहे हैं.

होर्मुज में कार्गो शिप पर हमला, यूएन ने सुरक्षा मिशन रोका

होर्मुज जलडमरूमध्य में गुरुवार, 25 जून को एक कार्गो शिप पर हमला हुआ. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय समुद्री संस्था (आईएमओ) ने जहाजों को सुरक्षा घेरे में निकालने का अपना अभियान रोक दिया है. ब्रिटिश नौसेना की एजेंसी यूकेएमटीओ के मुताबिक, कार्गो शिप पर ओमान के पास हमला हुआ. यह हमला तेहरान की उस चेतावनी के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसमें उसने जहाजों को बिना मंजूरी वाले रास्तों से न जाने के लिए कहा था.

दो अमेरिकी अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ईरान ने इस जहाज पर गोलीबारी की है. दूसरी ओर, ईरान की 'पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी' का कहना है कि जो जहाज उनके तय रास्तों के बाहर चलेंगे, उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं होगी. इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल अमेरिकी सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं आई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जून की शुरुआत में कहा था कि अगर ईरान ने युद्ध को समाप्त करने और जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते का सम्मान नहीं किया, तो अमेरिका संभवतः उस पर दोबारा बमबारी शुरू कर देगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2026 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).