देश

VIDEO: नशे में धुत बाप-बेटे का बड़ा कारनामा! बरेली में कारोबारी के बेटे को फाइव स्टार होटल की छत से नीचे फेंका, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के बरेली में नशे में धुत पिता और पुत्र ने एक युवक को पांच सितारा एक होटल की पहली मंजिल से कथित तौर पर नीचे फेंक दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

VIDEO: नशे में धुत बाप-बेटे का बड़ा कारनामा! बरेली में कारोबारी के बेटे को फाइव स्टार होटल की छत से नीचे फेंका, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने
Photo- X

UP Shocker: उत्तर प्रदेश के बरेली में नशे में धुत पिता और पुत्र ने एक युवक को पांच सितारा एक होटल की पहली मंजिल से कथित तौर पर नीचे फेंक दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्थित होटल रेडिसन में आरोपी कपडा व्यापारी और उसके बेटे ने व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं केमिकल सप्लाई कारोबारी संजय अग्रवाल के बेटे सार्थक (27) को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया.

ये भी पढ़ें: Karnataka : हुबली में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी के मर्डर केस के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन -Video

कारोबारी के बेटे को फाइव स्टार होटल की छत से नीचे फेंका

पुलिस ने बताया कि घटना में सार्थक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके मुंह व सीने पर गंभीर चोटें आईं हैं. सार्थक का एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है. इज्जतनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयशंकर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रविवार को आरोपी रिदिम अरोड़ा व उसके पिता सतीश अरोड़ा के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और धमकी की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

उन्‍होंने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. अधिकारी ने बताया कि पूरा घटनाक्रम होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).