Travel Agencies Fake Jobs Scam: विदेश में फर्जी नौकरियों का झांसा देकर ठगी, पंजाब की 25 ट्रैवल एजेंसियों पर बड़ी कार्रवाई; रिपोर्ट्स

पंजाब पुलिस(Punjab Police) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 25 ट्रैवल एजेंसियों(Travel Agencies) पर फर्जी नौकरी(Fake Jobs Scam) देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. इन एजेंसियों पर युवाओं को विदेश में नकली नौकरी के अवसरों का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है.

स्कैम का प्रतीकात्मक तस्वीर

Travel Agencies Fake Jobs Scam: पंजाब पुलिस(Punjab Police) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 25 ट्रैवल एजेंसियों(Travel Agencies) पर फर्जी नौकरी(Fake Jobs Scam) देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. इन एजेंसियों पर युवाओं को विदेश में नकली नौकरी के अवसरों का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है. पंजाब पुलिस के एनआरआई(NRI) और साइबर क्राइम विंग्स(Cyber Crime wings) ने चंडीगढ़(Chandigarh) स्थित प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेंट्स(Protectorate of Emigrants) के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. इन एजेंसियों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, विशेषकर इंस्टाग्राम(Instagram) और फेसबुक(Facebook) पर, अवैध रूप से नौकरी के अवसरों का विज्ञापन करने का आरोप है. यह भी पढ़ें: जादू-टोना के शक में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार

NDTV रिपोर्ट्स के अनुसार, इन ट्रैवल एजेंसियों पर युवाओं को पश्चिमी देशों और रूस में गारंटीड नौकरी दिलाने का वादा करके ठगने का आरोप है. इन प्रक्रियाओं में कई बार फर्जी या गैर-मौजूद दस्तावेज़ीकरण प्रक्रियाएं शामिल होती थीं, जो पूरी तरह से अवैध थीं.

मौजूदा कार्रवाई के तहत कुल 20 एफआईआर इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24/25 के तहत अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर के एनआरआई पुलिस स्टेशनों में दर्ज की गई हैं. यह ऑपरेशन उन एजेंसियों पर केंद्रित था, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और भोले-भाले युवाओं को ठगकर उनकी मेहनत की कमाई को हड़प रही थीं.

यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब बढ़ते मामलों के चलते ट्रैवल एजेंसियां युवाओं को अवैध मार्गों से पश्चिमी देशों या रूस भेजने में लिप्त पाई जा रही थीं, जहां उन्हें यूक्रेन युद्ध में लड़ने के लिए भेजा जा रहा था. एडीजीपी सिन्हा ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी ट्रैवल एजेंट को दस्तावेज और पैसे सौंपने से पहले उनकी साख की जांच कर लें, ताकि वे किसी धोखाधड़ी का शिकार न हों.

Share Now

संबंधित खबरें

Siberia Lab Scare: रूस की एंटी-प्लेग लैब में रिसर्च वर्कर की रहस्यमयी संक्रमण से मौत; सैकड़ों लोग क्वारंटाइन, क्या न्यूमोनिक प्लेग फैलने का है खतरा?

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड