पूर्वी जावा प्रांत के मलंग शहर में शनिवार शाम को आयोजित फुटबॉल मैच में मेजबान अरेमा एफसी सुरबाया की पर्सेबाया टीम से 3-2 से हार गई, जिसके बाद प्रशंसकों के बीच झड़पें शुरू हो गईं. VIDEO: इंडोनेशिया में मौत का तांडव, फुटबॉल मैच के बीच प्रशंसकों में मची भगदड़, 174 लोगों ने गवांई जान
इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान हुए विवाद को शांत करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद प्रशंसकों के बीच मची भगदड़ से 174 लोगों की मौत हो गई.
भगदड़ मचने से हुए कुछ बड़े हादसे इस प्रकार हैं.
- 30 अप्रैल, 2021 : इजराइल में वार्षिक माउंट मेरोन तीर्थयात्रा में मची भगदड़ में 45 लोगों की मौत और दर्जनों अन्य घायल हुए.
- 24 सितंबर, 2015 : सऊदी अरब में हज के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 2,411 हज यात्रियों की मौत हुई.
- 27 जनवरी, 2013 : ब्राजील के सेंट मारिया में एक नाइट क्लब में आग लगने के बाद भगदड़ में 200 लोगों की जान चली गई.
- 22 नवंबर, 2010 : कंबोडिया की राजधानी नोमपेन्ह में एक उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से 340 से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हो गए.
- 30 सितंबर, 2008 : भारत के जोधपुर में एक मंदिर में भगदड़ के दौरान फंसने से कम से कम 168 लोगों की मौत और 100 घायल हुए.
- 12 जनवरी, 2006 : मक्का के पास हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 345 लोगों की मौत हो गई.
- 31 अगस्त, 2005 : इराक के बगदाद में धार्मिक जुलूस के दौरान एक पुल की रेलिंग टूटने से कई लोग टिगरिस नदी में गिर गये. इस हादसे में कम से कम 640 लोगों मौत हो गई.
- 25 जनवरी, 2005 : महाराष्ट्र स्थित मांढरदेवी मंदिर में भगदड़ मचने से 265 लोगों की मौत हुई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY