साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विवादित बयान, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बताया राष्ट्रपुत्र

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है.

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Photo Credits: IANS)

भोपाल: भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपुत्र बताया है. रविवार को भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में प्रज्ञा ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘(महात्मा) गांधीजी राष्ट्रपुत्र हैं। गांधीजी इस धरा के सपूत हैं. राम इस धरा के पुत्र हैं. महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज इस धरा के पुत्र हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश के लिए जिसने सराहनीय कार्य किया है, निश्चित रूप से वो हमारे लिए आदरणीय हैं. हम उनके कदमों पर चलते हैं.’’

प्रज्ञा ने कहा कि वह देश के लिए जीती हैं. प्रज्ञा से सवाल पूछा गया था कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश भर में भाजपा द्वारा संकल्प यात्रा निकाली जा रही हैं लेकिन वह इसमें क्यों शामिल नहीं हो रही हैं. यह भी पढ़े: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का फिर विवादित बयान, कहा-हम नाली-शौचालय साफ करवाने के लिए नहीं बने, वीडियो वायरल

बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के आगर मालवा में प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिस पर काफी बवाल हुया था.खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कहा था कि वह इस बयान के लिए उन्हें कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट