बुराड़ी कांड जैसी घटना भोपाल में, एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें मिली
वहीं परिवार का मुखिया सन्नू भी गंभीर हालत में मिला. जिसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है
पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले दिल्ली के बुराड़ी कांड में घटना तो सभी को याद है. इस कांड ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी. वहीं इस घटना के एक साल बाद एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली है. इस घटना के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है. वहीं इसे लोग दिल्ली के बुराड़ी कांड (Burari Case) से जोड़कर देख रहे हैं.
मामला मध्यप्रदेश के भोपाल (Bhopal)के मंडीदीप का है. जहां के हिमांशु कॉलोनी में छत्तीसगढ़ निवासी 25 वर्षीय सन्नू भूरिया परिवार के साथ रहते थे. लेकिन पड़ोसियों ने जब देखा की सन्नू के घर में पिछले दो दिनों से कोई भी हलचल नहीं हो रही है. तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो माकन के अंदर उन्हें बच्चे और 2 महिलाओं की लाशें (Dead bodies)मिली हैं.
यह भी पढ़ें:- जूनागढ़: जान की बाजी लगाकर टैंकर ड्राइवर ने बचाई गाय की जान, Video हुआ वायरल
वहीं परिवार का मुखिया सन्नू भी गंभीर हालत में मिला. जिसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लेकिन लोग इसकी तुलना दिल्ली के बुराड़ी कांड से कर रहे हैं. फिलहाल अब पुलिस को इंतजार है कि सन्नू के होश में आने बाद पता चलेगा कि इस मामले के पीछे की असली वजह क्या है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2019 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

