Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, कार में ले जाए गए राहुल
कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी की सुरक्षा से समझौता किए जाने का आरोप लगाने के बाद कश्मीर घाटी में शुक्रवार को कुछ समय के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई.
श्रीनगर, 27 जनवरी : कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सुरक्षा से समझौता किए जाने का आरोप लगाने के बाद कश्मीर घाटी में शुक्रवार को कुछ समय के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई. केसी वेणुगोपाल द्वारा यात्रा में सुरक्षा चूक का आरोप लगाने के बाद भारत जोड़ो यात्रा अनंतनाग जिले के काजीगुंड शहर में रुक गयी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के आरोपों के बाद राहुल गांधी को एक कार में ले जाया गया.
कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया है, क्योंकि यात्रा में सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है. नेताओं ने कहा कि वे तब तक यात्रा शुरू नहीं करेंगे जब तक उन्हें और सुरक्षा मुहैया नहीं करायी जाती. यह भी पढ़ें : Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस परेड के झांकी कलाकारों और NCC कैडेटों से की मुलाकात
अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद यात्रा फिर से शुरू हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

