देश

Satta Matka Result: सट्टा मटका खेलने वाले सावधान! पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

अगर आप भी सट्टा मटका खेलने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए. दरअसल, पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने सट्टा लगाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह मामला थाना मोती इलाके का है, जहां सट्टे के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है.

Satta Matka Result: सट्टा मटका खेलने वाले सावधान! पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Satta Matka Result: अगर आप भी सट्टा मटका खेलने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए. दरअसल, पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने सट्टा लगाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह मामला थाना मोती इलाके का है, जहां सट्टे के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट के अंतर्गत आने वाले महेंद्र नगर में दो लोग सट्टा लगा रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की.

इस दौरान पाया कि वहां कुछ लोग सट्टा खेल रहे हैं. इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 1810 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.

ये भी पढें: Satta Matka Result: सट्टा मटका से रहे दूर, जुएं के कर्ज में डूबे शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई. यहां पूछताछ में उन्होंने अपना नाम चंद्र पुत्र दविंदर (मोहल्ला किशन, गयासपुरा) और संजय गुप्ता पुत्र बिलास गुप्ता (कैलाश नगर, शेरपुर) बताया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मोती नगर में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).