Bengaluru Shocker: शख्स ने दोस्तों के साथ सोने के लिए किया पत्नी को मजबूर, Sex वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, हुआ गिरफ्तार

एक हैरान करने वाला मामला बैंगलुरु के संपीगेहल्ली, थानिसांद्रा मेन रोड से सामने आया है, जहां एक 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने पति पर उसके दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर करने और सेक्स वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के बाद उसके 36 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

Bengaluru Shocker: कानून प्राधिकारियों द्वारा सख्त कदम उठाए जाने के बावजूद देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला मामला बैंगलुरु के संपीगेहल्ली (Sampigehalli), थानिसांद्रा मेन रोड (Thanisandra Main Road) से सामने आया है, जहां एक 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने पति पर उसके दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर करने और सेक्स वीडियो (Sex Video) बनाकर ब्लैकमेल (Blackmail) करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के बाद उसके 36 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की. मारपीट करने के बाद पति ने उसे दो दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया और फिर अपने मोबाइल से उसका सेक्स वीडियो बना लिया. जब महिला ने पति से तलाक मांगा तो उसने सोशल मीडिया पर सेक्स वीडियो अपलोड करने की धमकी दे डाली. यह भी पढ़ें: UP Shocker! रात में दो बार सेक्स करने से पत्नी ने किया इनकार, गुस्साए पति ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट

बताया जा रहा है कि कपल ने साल 2011 में शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है. सम्पीगेहल्ली पुलिस (Sampigehalli Police) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी शराब और ड्रग्स का आदी है. उसने कथित तौर पर महिला की बहन को अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

महिला का आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था. हालात बिगड़ने पर उसने उससे तलाक लेने का फैसला किया. महिला ने आरोप लगाया कि इससे नाराज होकर वह अब वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी दे रहा है. उसने कहा कि शख्स गांजे का आदी है और उसने अपने घर के अंदर एक गमले में दो पौधे उगाए हैं. पुलिस ने पौधों को जब्त कर लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए