Bengaluru Shocker: बेंगलुरु में स्कूटी सवार ने कार को मारी टक्कर, गाड़ी से उतरकर बुजुर्ग ड्राइवर ने युवक को रोकने की कोशिश की तो एक KM तक घसीटा- Video
बेंगलुरु शहर के मगदी रोड पर मंगलवार को दोपहिया वाहन सवार ने 71 वर्षीय एक व्यक्ति को करीब एक किलोमीटर तक रोड पर घसीटा. पीड़ित की पहचान मुथप्पा के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है
बेंगलुरु, 17 जनवरी: बेंगलुरु शहर के मगदी रोड पर मंगलवार को दोपहिया वाहन सवार ने 71 वर्षीय एक व्यक्ति को करीब एक किलोमीटर तक रोड पर घसीटा. पीड़ित की पहचान मुथप्पा के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के नयन्दहल्ली निवासी साहिल ने मगदी रोड पर बलेनो कार को टक्कर मार दी. जिसके बाद बीजापुर जिले के मूल निवासी कार चालक मुथप्पा ने उसे रोक कर उससे बात करने का प्रयास किया. लेकिन साहिल ने अपने वाहन को भगा दिया, इस दौरान मुथप्पा उसके स्कूटर के पिछले हिस्से पर चढ़ने में कामयाब हो गए.
जब साहिल ने स्कूटर की रफ्तार तेज की तो वह फिसल गए और उसने मुथप्पा को रोड पर लगभग एक किलो मीटर तक घसीटा. एक अन्य कार और ऑटो रिक्शा ने किसी तरह साहिल को रोक लिया. इस दौरान मौके पर जमा हुई भीड़ ने साहिल को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने कहा कि पेशे से सेल्समैन 25 वर्षीय साहिल घटना के वक्त अपने फोन पर बात कर रहा था. यह भी पढ़े: Elderly Man Dragged By Scooty: बेंगलुरु में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूटी सवार ने बुजुर्ग को रोड पर एक KM तक घसीटा (Disturbing Video)
Video:
Breaking news-Senior Person dragged for one kilometre by a two wheeler in Magadi Road.#Bengaluru #bengalururoad #RoadAccident pic.twitter.com/vZQBCh3xt9
— Mahendra Ballenhalli (@maheshivaramu) January 17, 2023
गौरतलब है कि यह घटना एक 20 वर्षीय महिला अंजलि सिंह की मौत के कुछ दिनों बाद हुई है। 1 जनवरी को सुबह तड़के दिल्ली के बाहरी इलाके में महिला को कार से लगभग 12 किमी तक घसीटा था, इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

