Bengaluru Rave Party Case: बेंगलुरु रेव पार्टी मामले में सेक्स रैकेट एंगल की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस

बेंगलुरु में एक रेव पार्टी में नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे. कर्नाटक पुलिस को लगता है कि ड्रग्स के साथ यहां सेक्स रैकेट भी चल रहा था. पुलिस इस एंगल से अब जांच कर रही है.

Representational Image (File Photo)

बेंगलुरु, 22 मई : बेंगलुरु में एक रेव पार्टी में नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे. कर्नाटक पुलिस को लगता है कि ड्रग्स के साथ यहां सेक्स रैकेट भी चल रहा था. पुलिस इस एंगल से अब जांच कर रही है. इस पूरे मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई. साथ ही पुलिस विभाग ने जांच को इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन से सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के नारकोटिक्स विंग को स्थानांतरित कर दिया.

जांच में यह बात सामने आई कि रेव पार्टी शनिवार शाम (20 मई) को बेंगलुरु के बाहरी इलाके सिंगेना अग्रहारा में जीएम फार्म हाउस में शुरू हुई. इस पार्टी में 200 से अधिक लोग शामिल हुए. पार्टी में शामिल हुए कई लोग रविवार (21 मई) की सुबह चले गए, जबकि कुछ लोग रविवार भी वहां रहे. यह भी पढ़ें : आप दिल्ली में केंद्र की योजनाएं लागू नहीं कर रही, मेट्रो परियोजना में बाधाएं पैदा कीं: हरदीप पुरी

सूत्रों के मुताबिक हर एक व्यक्ति से प्रवेश के लिए 2 लाख रुपये लिए गए थे. उनसे यह दावा करने के लिए कहा गया कि वे एक जन्मदिन की पार्टी में भाग ले रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने कहा है कि उन्हें पूरा संदेह है कि पार्टी आयोजक सेक्स रैकेट भी चला रहे थे. हर चीज की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई और पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की सभी मांगें पूरी की गईं. गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कर्नाटक को नशा मुक्त राज्य बनाना है और वह रेव पार्टियों को बर्दाश्त नहीं करेगी.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो छात्र पढ़ाई के लिए कर्नाटक आते हैं और ड्रग्स लेने और उन्हें बेचने में शामिल होते हैं, उन सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही है. उन्हें उनके राज्यों में वापस भेज दिया जाएगा पुलिस ने पहले कहा था कि रेव पार्टी में तकनीकी विशेषज्ञ, तेलुगु कलाकारों सहित 100 से अधिक लोग शामिल हुए थे. पार्टी में शामिल लोगों ने कथित तौर पर एमडीएमए, कोकीन, हाइड्रो गांजा और अन्य पदार्थों का इस्तेमाल किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Ahmedabad Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट