Bengaluru Metro Pillar Collapse: कर्नाटक के CM बोम्मई का ऐलान, मृतक के परिजन को सरकार देगी 10 लाख रुपये का मुआवजा
बेंगलुरु में बाहरी रिंग रोड पर नागवारा के मंगवार को एक बड़ा हादसा हुआ. निर्माणाधीन मेट्रो का खंभा अचनाक से एक महिला और उसके बच्चे पर गिर गया. हादसे के बाद राज्य के सीएम मृतक परिजन के परिवार को दस लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है.
- Read in
- हिंदी
Bengaluru Metro Pillar Collapse: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड पर नागवारा के पास एक निर्माणाधीन मेट्रो खंभा गिरने से मंगलवार सुबह एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई. वहीं हादसे में महिला का पति और एक अन्य बेटा घायल हुए हैं. हादसे के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की मुआवजे का ऐलान किया हैं. वहीं मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं.
बेंगलुरु पुलिस ने हादसे को लेकर बताया कि सुबह करीब 11 बजे मेट्रो का निर्माणाधीन पिलर गिर गया और इसकी चपेट में एक बाइक आ गई, जिसपर चार लोग सवार थे. महिला और उसके बेटे को हादसे में गंभीर चोट आई थीं. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इनकी मौत हो गई.
Tweet:
Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai announces an ex-gratia of Rs 10 lakh from the Chief Minister's Relief Fund for a family of a woman & her child who died after a pillar during the Namma Metro work caved in at Nagavara in Bengaluru.
— ANI (@ANI) January 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

