देश

पति को थी गंदी फिल्में देखने की लत, पत्नी पर हुआ शक, आगे जो हुआ...

बेंगलुरू से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. जी हां यहां एक पॉर्न एडिक्ट पती ने अपनी गर्भवती पत्नी के उपर आरोप लगाया है कि उसका पॉर्न वीडियो में दिख रहे शख्स के साथ संबंध है.

पति को थी गंदी फिल्में देखने की लत, पत्नी पर हुआ शक, आगे जो हुआ...
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

बेंगलुरू (Bengaluru) से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. जी हां यहां एक पॉर्न एडिक्ट पती ने अपनी गर्भवती पत्नी के उपर आरोप लगाया है कि उसका पॉर्न वीडियो में दिख रहे शख्स के साथ संबंध है. और वह अब अपनी पत्नी पर तलाक के लिए दबाव बना रहा है. वहीं 31 वर्षीय महिला अपने पति द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर अपने होम टाउन आंध्रप्रदेश चली गई है. पीड़ित महिला दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है और 4 महीने की गर्भवती बताई जा रही है.

पीड़ित महिला का विवाह 6 साल पहले इस व्यक्ति से हुआ था. उसका पति ई-कॉमर्स साइट के लिए डिलिवरी बॉय का काम करता है. पुलिस ने बताया कि पति ने एक पॉर्न वीडियो देखा और उसनें दिखाई गई महिला को अपनी पत्नी मान बैठा. वह वीडियो लेकर पुलिस के पास पहुंचा और शक जाताया कि इस वीडियो में दिख रही औरत उसकी पत्नी है. वीडियो में दिख रही महिला और उसकी पत्नी की शारीरिक बनावट एक जैसी थी. इसके बाद उसने अपनी पत्नी को भला बुरा कहना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद वह अपनी पत्नी को पुलिस थाने ले गया.

यह भी पढ़ें- 8 साल तक इस इस लड़की ने ली नन बनने की ट्रेनिंग, फिर बन गई पोर्न स्टार, जानें वजह

पुलिस ने विवाहित जोड़ी को वूमन हेल्पाइन में भेज दिया है. काउंससलर ने वीडियो की जांच साइबर क्राइम को सौंप दी. जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रही महिला आरोप लगाने वाले व्यक्ति की पत्नी नहीं है. पति को यह भी बताया गया कि इस वीडियो को इंडिया के बाहर से पोस्ट किया गया है. इसके बावजूद महिला का पति इस बात को मानने से इंकार कर रहा है. काउंसलर का कहना है कि महिला के पति को साइकोलोजिकल प्रॉब्लम है और उसे तुंरत इसका इलाज कराना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2018 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).