कर्नाटक के प्रेस्टीज लेकव्यू हैबिटैट के पास लगी आग, मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद
समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से जो कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की गई है. उसमें देखा जा रहा है कि आग की लपटों के साथ ही धुओं का गुब्बार निकल रहा है.
- Read in
- English
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में आग लगने की खबर है. यह आग प्रेस्टीज लेकव्यू हैबिटैट (Prestige Lakeview Habitat) के पीछे लगने को लेकर बताई जा रही है. आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को लगने के बाद दमकल की कई गाड़िया मौके पर पहुंची हुई है. जो आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. ताजा जानकारी जो है. उसके अनुसार फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं हैं. वहीं मुंबई से सटे ठाणे के डोंबिवली में भी आग लगने की खबर हैं. यह आग एक केमिकल फैक्ट्री में लगी है.
समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से जो कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की गई है. उसमें देखा जा रहा है कि आग की लपटों के साथ ही धुओं का गुब्बार निकल रहा है. यह भी पढ़े: GoAir विमान के यात्री बाल-बाल बचे, टेक ऑफ के दौरान दाहिने इंजन में लगी आग, अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट
प्रेस्टीज लेकव्यू हैबिटैट के पास लगी आग
Karnataka: Fire breaks out behind Prestige Lakeview Habitat in Bengaluru. Fire tender on the spot. pic.twitter.com/mJoAFRpqx0
— ANI (@ANI) February 18, 2020
फिलहाल आग लगने के वजहों के बारे में पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी है. हालांकि आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2020 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

