Begusarai Murder Case: बेगूसराय में एक ही परिवार के 4 लोगों पर धारदार हथियार से हमला, तीन की मौत
बिहार में बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया गया. इस हमले में तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
बेगूसराय, 10 अगस्त : बिहार में बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया गया. इस हमले में तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
बताया जा रहा है शुक्रवार की रात संजीवन सिंह अपने पूरे परिवार के साथ सो रहे थे. तभी अपराधी किसी तरह घर मे प्रवेश कर गए और उन पर हमला कर दिया. इस घटना में संजीवन सिंह और उनकी पत्नी संजीता देवी तथा उनकी एक पुत्री की मौत हो गई. इस हमले में उनका एक सात वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल है. यह भी पढ़े : Noida Rave Party: नोएडा की हाईराइज सोसायटी में चल रही थी रेव पार्टी, नशे में धुत मिले दर्जनों छात्र
पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने चिरंजीवीपुर गांव में वारदात को अंजाम दिया है. घटना के समय पति-पत्नी और उसके दो बच्चे घर में सो रहे थे. अपराधियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर गला रेत दिया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उन पर तेजाब भी डाल दिया.
इस घटना में पति, पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया है. स्थानीय लोग दहशत में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

