देश

दिल्ली: अज्ञात हमलावरों ने बैंक में की लूटपाट, कैशियर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के द्वारका इलाके में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने बैंक में घुसकर एक कैशियर पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

दिल्ली: अज्ञात हमलावरों ने बैंक में की लूटपाट, कैशियर की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

नयी दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने बैंक में घुसकर एक कैशियर पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई. इस दौरान तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गये. लुटेरे बैंक से दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को दिन के 3.45 बजे खैरा गांव में कॉर्पोरेशन बैंक की एक शाखा में गोलीबारी की सूचना मिली.

पुलिस ने बताया कि छह नकाबपोश लोग लूटपाट के लिए बैंक में घुसे और कैशियर संतोष कुमार पर गोली चला दी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है. पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2018 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).