देश

Sania Akhtar Love Story: बांग्लादेशी महिला सानिया ने पति के सारे इल्जाम किए खारिज, बोली- 10 करोड़ भी दे तो नही दूंगी तलाक

बांग्लादेश से अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंची सानिया अख्तर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है पुलिस इस मामले को लगातार सुलझाने का प्रयास कर रही है

Sania Akhtar Love Story: बांग्लादेशी महिला सानिया ने पति के सारे इल्जाम किए खारिज, बोली- 10 करोड़ भी दे तो नही दूंगी तलाक
Sania Akhtar Photo Credits: Twitter

नोएडा, 23 अगस्त: बांग्लादेश से अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंची सानिया अख्तर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है पुलिस इस मामले को लगातार सुलझाने का प्रयास कर रही है और दोनों के बीच मध्यस्थता कराई जा रही है सानिया अख्तर का कहना है कि वह अपने पति को वापस लेकर जाएगी. यह भी पढ़े: Sachin-Seema Love Story: सीमा हैदर की बढ़ सकती है मुश्किलें, UP पुलिस ने 5 पाकिस्तानी पासपोर्ट और एक बिना नाम वाला पासपोर्ट बरामद किया

जबकि, उसके पति का कहना है कि उसे बांग्लादेश में हनी ट्रैप करके फंसाया गया और इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया सानिया ने अपने पति के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसका पति उसे एक करोड़ नहीं, बल्कि 10 करोड़ रुपए भी देगा तो भी वह तलाक नहीं देगी अपने पति के साथ ही रहेगी.

बांग्लादेशी महिला सानिया अख्तर और सौरभकांत तिवारी का मामला काफी पेंचीदा हो गया है सानिया अख्तर अपने पति को छोड़ने और वापस जाने को भी तैयार नहीं है जबकि, पति सौरभ ने पत्नी और उसके परिवार वालों पर आरोप लगाया है कि जबरन मारपीट कर बांग्लादेश में उसे इस्लाम धर्म कबूल कराया और उसे हनी ट्रैप में फंसाकर शादी के लिए मजबूर किया.

इस मामले को लेकर सौरभकांत तिवारी ने पुलिस को बताया कि जबरदस्ती उसके साथ मारपीट कर निकाह के कागजों पर साइन कराए गया अब तक 70 से 80 लाख रुपए महिला ने ले लिए हैं लांकि, सानिया ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सौरभकांत तिवारी के साथ ही रहने की बात कही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).