Bangladesh Fire: बांग्लादेश की राजधानी में इमारत में लगी आग, 1 की मौत, कई घायल

एक अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक 13 मंजिला अपार्टमेंट इमारत में लगी भीषण आग से बचने के लिए 11वीं मंजिल से कूदने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Fire Representative (Photo Credit: Pixabay)

ढाका, 20 फरवरी : एक अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक 13 मंजिला अपार्टमेंट इमारत में लगी भीषण आग से बचने के लिए 11वीं मंजिल से कूदने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई. ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुलिस चौकी के प्रमुख बच्चू मिया ने संवाददाताओं से कहा कि 'एक पुरुष का शव ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा है.'उन्होंने कहा, "हमें पता चला है कि पीड़ित उन चार लोगों में से एक है, जो आग से बचने के लिए इमारत से कूद गए थे."

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि तीन अन्य लोगों का इलाज गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा है. आग इमारत की छठी मंजिल पर लगी और बाद में इसकी अन्य मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया. रविवार को स्थानीय समय के अनुसार आग शाम करीब 7:00 बजे लगी. इसके कारण का अभी पता नहीं चला है. यह भी पढ़ें : Pakistan: पाकिस्तान में ट्रक-वैन की टक्कर में 2 की मौत, 8 घायल

सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ढाका के राजनयिक क्षेत्र गुलशन में इमारत से कम से कम 22 लोगों को निकाला गया.

Share Now

संबंधित खबरें

अफगानिस्तान करेगा बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की मेजबानी, UAE में खेली जाएगी टेस्ट, टी20 और त्रिकोणीय वनडे सीरीज

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट