Bangalore: महिला से दुष्कर्म के आरोप में 2 कैब ड्राइवर गिरफ्तार
कर्नाटक की राजधानी में 25 वर्षीय एक राहगीर महिला को घर तक छोड़ने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो कैब चालकों को गिरफ्तार किया गया है.
बेंगलुरु, 3 सितंबर : कर्नाटक की राजधानी में 25 वर्षीय एक राहगीर महिला को घर तक छोड़ने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो कैब चालकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बल्लारी के अखिलेश और हासन के दीपू के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक, घटना तीन दिन पहले की है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला शाम पांच बजे ईजीपुरा गई थी. जब वह घर पहुंचने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी दो बाइक पर आए और पीड़िता को आश्वस्त किया कि वे उसे घर तक छोड़ देंगे. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना
बाद में आरोपी महिला को हुस्कर के पास एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने महिला को बंदी बनाकर रखा, लेकिन पीड़िता किसी तरह भागने में सफल रही और उसने शिकायत दर्ज कराई. विवेकनगर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

